फ़ॉलोअर

बुधवार, 17 सितंबर 2014

गया श्राद्ध

कान में 
ईयरफोन लगाये 
मोबाइल से गाना 
सुनने में मस्त वीरू 
मजदूर मंडी में 
अपनी बारी की प्रतीक्षा 
कर रहा था 
सुबह  का दस 
पार हो रहा था 
मै भी एक मजदूर की 
तलाश में वहाँ 
उपस्थित था 

मुझे देखते ही वह 
कान से  इयरफोन 
निकालते हुए 
मेरी ओर लपका 
साथ के आठ दस 
मजदूर भी आगे लपके 
कार्य की प्रकृति और 
रेट पर चर्चा हो रहा था 
पर वह एक ओर 
किनारे खड़ा था 
अपनी भाव भंगिमा से 
मुझे मुग्ध कर रहा था 

मैंने उसको पास बुलाया 
काम करना है 
करना है साब 
क्या लोगे 
दो सौ साठ का रेट 
चल रहा है 
मगर इग्यारह बज रहे है 
कान से इयरफोन 
निकालते वह बोला
साब एक घंटा बेसी 
खटवा लेना  
आज सुबह ही एक ट्रक 
बालू ठीके पर फेका है 
शाम को भी गिट्टी का 
एक ठेका लिया है 

कितना काम करोगे यार 
करना पड़ेगा साब 
बाबू का गया श्राद्ध 
आज से आठवें दिन करेका है 
माई का फोन परसों अव रहे 
कि बचवा तनी कस के 
कमावे का है 
बहुत दिनन से तुम्हरे 
बाबू के गया बिठावे का 
काम पड़ा है 
उनकी आत्मा बेचैन 
होइ रहित होइए 
पंडित जी बारह हजार का 
खर्चा बतावा रहेन 
वही पाछे हम हियन 
दिन रात खट्टित है 

बाबू के मरे 
कितना दिन हुआ 
साब दस साल के ऊपर 
होइ गवा 

खैर वह 
मेरे साथ आया 
दिन भर काम के उपरांत 
अपनी मजदूरी ले 
वापस चला गया 

शाम को 
किसी काम से 
मै उसी मजदूर मंडी 
की ओर जा रहा था 
एक जगह भीड़ देख 
आशंकावश 
ठिठक गया था 

सामने बीरू 
बेहोश पड़ा था 
उसके साथी बेचैन हो 
उसको पंखा झल रहे थे 
साथ साथ आपस में 
चर्चा कर रहे थे 
सरवा बाऊ के 
गया बिठावे वदे 
जान देइ काम करित है 
ससुर नाती नाही  
बाऊ एका 
कब का चला गईंन 
इहो माई अउर नइकि
मेहरारू के छोड़ 
हुवन  जाये  
तैयारी करित है  

निर्मेष  


बुधवार, 10 सितंबर 2014

शारदा काकी

अभी कल 
शाम को ही 
अस्पताल से निराश 
लौटी शारदा काकी के पास 
मैं काफी देर तक 
बैठा था 
उनके चेहरे के भावों को 
पढ़ने का प्रयास 
कर रहा था 

पुनः आज सुबह से ही 
कई बार वो हमको 
बुला चुकी थी 
बार बार हमसे सुई 
लगवाने को कह रही थी 
काकी के पास बैठा 
उनके क्रमशः
ठन्डे हो रहे बदन 
और मंद पड़ती 
नाड़ी को देख 
मुझे आज उनके इस 
नश्वर देह को छोड़ने का 
पूर्वाभास हो रहा था 
इसीलिए मै चाह कर भी 
वहाँ से हिल नहीं
पा रहा था 
उनसे बातचीत 
लगातार चल रही थी 
पास में उनकी बहू और 
बेटी बैठी थी 
मैं जैसे ही पुनः एकबार 
उठकर चलना चाहा 
काकी ने मेरा हाथ 
अपनी ओर जोर से खीच कर 
बैठने का ईशारा किया 
बैठने पर काकी ने 
मेरे हाथ को जोर से 
अपनी ओर भींच लिया 
मुझे जीभर के देखा 
आँखों ही आँखों में 
मुझसे अपने परिवार के लिए 
कुछ कमिटमेंट लिया 
हमसे आस्वस्त हो 
उनकी आँखे एकाएक 
धीरे धीरे बंद होने लगी थी 
शायद उनकी आत्मा की 
अनंत यात्रा 
प्रारम्भ होने लगी थी 

मैं चिल्लाया 
पास में बैठी बेटी बहू व 
पौत्रों से 
अपनी संस्कृति के अनुसार 
तुलसी गंगाजल 
पिलवाया 

राजू 
उनका एकमात्र पुत्र 
जिस पर हमेशा 
वो जान देती थी 
उनके कितने ही 
गुनाहों को माफ़ कर 
वह अक्सर ही खून का 
घूँट पीती थी 

जिससे इस दिन के लिए 
उन्होंने न जाने कितने ही 
उम्मीदो को पाला था
कम से कम  आज 
अपने सामने होने का  
आस पाला था 
पर वह आज 
सुबह से ही नशे में टुन्न 
छत पर पड़ा था 
लगता था काकी ने 
ऊब कर आज उससे 
दूरी बनाये रखने का 
फैसला किया था 
इसीलिए आज उसे 
एक बार भी याद 
नहीं किया था 
कुछ खाने की बात पर 
खुद को भी पिलाने की 
बात कहा था 

मेरे आवाज देने पर 
राजू एक अवांछित स्थिति में 
नीचे आया 
जैसे ही चम्मच को उसने 
काकी के मुँह से सटाया 
इसके पूर्व ही काकी 
इस दुनिया को छोड़ चली थी 
राजू के दिल में 
जिंदगी भर के लिए 
इक टीस छोड़ गयी थी 

बहू व बेटी के मध्य 
नेह की श्रेष्ठता के 
अनुत्तरित प्रश्न के साथ 
छोड़ गयी थी एक सवाल 
कि रक्तजनित रिश्तों के ऊपर 
लोकजनित रिश्तों की 
मान्यता पर क्यों 
होता है बवाल 

निर्मेष