मंगलवार, 10 मार्च 2009

रंग-बिरंगी होली आई (बाल कविता)

होली आई, होली आई
रंग-बिरंगी होली आई
आओ पाखी, आओ बंटी
मिलजुल सभी मनाएं होली
पाखी ने भर ली पिचकारी
आई देखो किसकी बारी
उसने सबको ही रँग डाला
लाल, गुलाबी, नीला, काला
आई अब गुलाल की बारी
संग में गुझिया की तैयारी
सब मिलजुल गुझिया खाएं
पाठ प्यार का रोज पढ़ाएं
मिलजुल बन जाएं हमजोली
ऐसी प्यारी है यह होली !!!
कृष्ण कुमार यादव

18 टिप्‍पणियां:

  1. कृष्ण कुमार यादव जी! बड़ी प्यारी बाल कविता लिखी है आपने. पढ़कर दिल गदगद हो गया. होली पर्व की शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं
  2. होली के शुभ अवसर पर,
    उल्लास और उमंग से,
    हो आपका दिन रंगीन ...

    होली मुबारक !
    'शब्द सृजन की ओर' पर पढें- ''भारतीय संस्कृति में होली के विभिन्न रंग''

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर भावपूर्ण बाल-गीत. होली के रंगों को समेटे एक अनूठी प्रस्तुति.

    जवाब देंहटाएं
  4. bahut hi pyaari bal kavita,holi ke masoom rangon se bhari....holi ki shubhkamnayen

    जवाब देंहटाएं
  5. बेनामी11 मार्च, 2009

    ये लो हम हुरियारे भी आ गए होली की शुभकामनायें लेकर....कबीरा...स..र..र..र...

    जवाब देंहटाएं
  6. बेनामी11 मार्च, 2009

    बहुत सुन्दर बाल कविता..बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  7. मानवता की हो पिचकारी.
    रंग भरा हो प्यार का.
    आओ सब मिलकर खेलें होली.
    भीग जाये तन-मन यार का !

    रंगपर्व की शुभकामनायें !!

    जवाब देंहटाएं
  8. रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं
  9. होली के रंगों से अंग-अंग रँगा जाये.
    सद्भाव, शालीनता के हंगामे से
    मन में उमंग भर जाये .
    ****होली पर्व मुबारक हो****

    जवाब देंहटाएं
  10. खूब सारी मौजमस्ती और हुरदंग
    थोडा सा छान लो बूटी और भांग
    फिर देखो कैसे ना चढ़े
    होली का ये रंग .

    Bahut sundar bal geet.

    जवाब देंहटाएं
  11. सब मिलजुल गुझिया खाएं
    पाठ प्यार का रोज पढ़ाएं
    मिलजुल बन जाएं हमजोली
    ऐसी प्यारी है यह होली !!!
    ....bACHHON KE LIYE BADHIA SANDESH.iS ANUPAM HOLI-GEET KE LIYE SADHUVAD.

    जवाब देंहटाएं
  12. अंतर्जाल पर के.के.जी छपें बारम्बार !
    होली पर सब फगुआ गायें, करें खूब धमाल !!
    .....कबीरा...स..र..र..र....

    जवाब देंहटाएं
  13. आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनाऍं।

    जवाब देंहटाएं
  14. holi ki holi thi
    machi khub hasin-thitholi thi.
    sahad bhi jyada mithi
    chhori ki besarm boli yhi.
    bura na mano holi thi

    जवाब देंहटाएं
  15. प्यारी बाल कविताओं का अभाव होता जरह है ,आपकी रचना के लिए धन्यबाद

    जवाब देंहटाएं
  16. बेनामी20 मार्च, 2009

    sundar rachana

    -----------------------"VISHAL"

    जवाब देंहटाएं