शनिवार, 3 जनवरी 2009

न्यू ईयर पर पार्टनर के बजाय कुत्तों को ज्यादा किस करते हैं अमेरिकी!

यह सुनने में अजीब सा लग सकता है पर टाइम्स स्क्वायर एलाइंस द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार अमेरिका में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर अपने पार्टनर के बजाय ज्यादातर लोग कुत्तों को चूमते है...है ना वफादारी का बढ़िया इनाम! वैसे भी जानवरो में कुत्ते सबसे ज्यादा वफादार माने जाते हैं। यही वजह है कि आदमी के सबसे ज्यादा करीब भी वही होते हैं। ऐसे में उनकी वफादारी और नजदीकी का फायदा मिलना स्वाभाविक है। इस पोल के खुलासे में एक अन्य रोचक बात सामने आई है कि पिछले चार वर्षों के परिणामों में कोई बदलाव नहीं आया है।
.........शुक्र है अपने देश भारत में अभी भी मानवीय संवेदनाओं और पति-पत्नी के रिश्तों की गर्माहट बरकरार है।

11 टिप्‍पणियां:

  1. पाश्चात्य संस्कृति का रोना इसीलिए रोया जाता है. ठीक कहा आपने कि-''शुक्र है अपने देश भारत में अभी भी मानवीय संवेदनाओं और पति-पत्नी के रिश्तों की गर्माहट बरकरार है।''

    जवाब देंहटाएं
  2. यह तो अजूबा हो गया भाई. चलिए हम तो भारत में हैं, चिंता की कोई बात नहीं.

    जवाब देंहटाएं
  3. इसे पढ़कर समझ में नहीं आ रहा है कि क्या टिप्पणी दूँ. अमेरिका में छाई महामंदी और आपका यह लेख इतना तो जरुर दर्शाते हैं कि हवा-हवाई बातों से एक लम्बे समय तक शाश्वतता नहीं आ सकती.

    जवाब देंहटाएं
  4. इस पोल के खुलासे में एक अन्य रोचक बात सामने आई है कि पिछले चार वर्षों के परिणामों में कोई बदलाव नहीं आया है।...badi majedar bat batayi apne, dhanyvad.

    जवाब देंहटाएं
  5. यह नए साल का कैसा आगाज़ ?

    जवाब देंहटाएं
  6. ...क्यों यार ! अमेरिका की नाक क्यों कटवा रहे हो. अभी तो बुश को जूते पड़े भी बहुत दिन नहीं हुए.

    जवाब देंहटाएं
  7. अमेरिका में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर अपने पार्टनर के बजाय ज्यादातर लोग कुत्तों को चूमते है...है ना वफादारी का बढ़िया इनाम! वैसे भी जानवरो में कुत्ते सबसे ज्यादा वफादार माने जाते हैं। ;;;;;इसे अमेरिका का बड़प्पन मानें या कुत्तों का.

    जवाब देंहटाएं