फ़ॉलोअर

सोमवार, 19 मई 2014

अच्छे दिन आनेवाले है

विराम देवे 
अपनी उद्दात उत्तेजनाओं को 
मन को बनाएँ धैर्यपूरित  शान्त 
करने दो इस युगपुरुष को 
धीरता से अपना काम 

आओ उन्हें दे 
एक ऐसा कार्मिक मोहक 
विद्वेषरहित तुष्टीकरणविहीन 
वातावरण 
सफल हो जिससे 
वह कर सके 
हमारी आकांछाओ और 
अपने उद्देश्यों का वरण 

रखी जा सके 
एक नूतन सबल सक्षम सम्पन्न 
विश्वगुरु सर्वप्रभुता संपन्न 
राष्ट्र की नीव 
कराहती सुप्त हो चुकी भारतीयता 
पुनः हो सके सजीव 

बेशक साथ देता है 
कौन यहाँ  जीवनभर 
लाश को भी ले जाते
मरघट  तक
बदलते है हम भी कंधे 
रास्तेभर 

अस्तु 
आओ समय रहते 
समग्र लाभ उठा ले हम 
इस कालजयी युगपुरुष की 
विराट सोच का 
साकार हो सके स्वप्न 
सर्वप्रभुतासम्पन्न राष्ट्र के 
उत्थान का  

बहुत हो चुका देश को 
धर्म सम्प्रदाय पन्थ और 
जाति के आधार पर 
तुष्टिकरण की राजनीति 
जिससे सदा ही  बढ़ी है 
अन्याय असमानता 
और अनीति 

आओ तत्पर हो 
इन खोखले तिक्त 
विद्वेषपूर्ण आदर्शो और 
विचारों की देने को आहुति 

स्वागत करें 
इस आर्यावर्त के सम्पूर्ण  आवाम  को 
समग्र राष्ट्र और राष्ट्रीयता 
के परिप्रेक्ष्य में देखने 
की सोच का 
समग्र देश को समरसता 
समदर्शिता से 
आत्मसात करने जैसे 
उद्दात विचारों का 

प्रथमदृष्टया 
यह लग सकता है असंभव
या एक कुचक्र की लग 
सकती है आहट 
पर चिंतित हो 
जल्दी ही दूर होगी 
आपकी घबराहट 
नकली घी के लगातार सेवन से 
आपने जहाँ बरबाद की है 
अपनी सेहत 
वही भूल चुके है 
असली  घी की नेमत 

अतः आओ 
समग्र भारत के अभ्युदय  का 
ले इस युगपुरुष के नेतृत्वा में 
मोदी युग का एक संकल्प 
क्योकि इसके सिवा और है 
कोई नहीं सार्थक 
विकल्प   

निश्चय ही प्रतीत है 
सफलता समरसता और 
विकासयुक्त 
अच्छे दिन आनेवाले है 
छल छद्म पांखण्ड अविश्वास 
अन्याय  अनीति असमानता
 विप्लव और विफलता
आदि के दिन 
जानेवाले है 

डा रमेश कुमार निर्मेष 


रविवार, 18 मई 2014

लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ के पहरुए पत्रकारों की सुरक्षा बेहद जरुरी - कृष्ण कुमार यादव

पत्रकार लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ के पहरुए हैं और उनकी सुरक्षा बेहद जरुरी है। यह एक अजीब संयोग है कि जो पत्रकार लोगों की आवाज़ उठाते हैं, अपने ही मामले में शांत रह जाते हैं।  उक्त उद्गार हिंदुस्तानी एकेडमी, इलाहाबाद में 14 मई, 2014 को  'प्रयाग प्रेस क्लब’ एवं 'उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा)' के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं एवं चर्चित साहित्यकार व् सोशल मीडिया एक्टिविस्ट श्री कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किया। श्री यादव ने कहा कि प्रयाग प्रेस क्लब ने जिस कार्य के लिए इस संगठन का गठन किया है, वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। आज पत्रकारों की सबसे अहम समस्या आवास की है और ऐसे पत्रकारों को आवास उपलब्ध कराने का जो बीड़ा प्रयाग प्रेस क्लब ने उठाया है, वह काबिलेतारीफ है। इस अवसर पर प्रयाग प्रेस क्लब’ की तरफ से  अध्यक्ष श्री पवन कुमार द्विवेदी ने श्री कृष्ण कुमार यादव का माल्यापर्ण द्वारा एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। कार्यक्रम के दौरान इलाहाबाद परिक्षे़त्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने  शहर के कई वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया । 

प्रयाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी और महामंत्री भूपेश सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव के अलावा  वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार आनन्द नारायण शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार के सी मौर्या, नचिकेता नारायण, संजय कुमार को माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि आज पत्रकारों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण हो गयी है, प्रयाग प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों का जो दुर्घटना बीमा कराया गया है, वह वास्तव में संगठन का सराहनीय कार्य है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार आनन्द नारायण शुक्ला, के सी मौर्या, नचिकेता नारायण ने कहा कि यह ऐसा पहला पत्रकार संगठन है, जिसने पत्रकारों के हित के बारे में सोचा है। प्रयाग प्रेस कलब के अध्यक्ष, महामंत्री समेत सभी पदाधिकारी इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। प्रयाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी ने नवगठित प्रयाग प्रेस क्लब के बारे में बताते हुए आगामी योजनाओं की घोषणा की। 

मुख्य अतिथि इलाहाबाद परिक्षे़त्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने  इस मौके पर तमाम पत्रकारों और फोटो जर्नलिस्ट्स को बीमा बांड वितरित किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों बीमा बांड ग्रहण करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश मिश्रा, पवन कुमार द्विवेदी, भूपेश सिंह, कुन्दन श्रीवास्तव, संजय कुमार, संदीप कुमार दुबे, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ छायाकार विभु गुप्ता, रंजन मिश्रा, नवीन सारस्वत, अनुराग शुक्ला, जितेन्द्र प्रकाश, भीम सिंह यादव, अनूप रावत, सत्यम श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, विनोद कुमार, पत्रकार नागेन्द्र सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, विद्याकांत मिश्रा, मनीष द्विवेदी, अमरदीप चौधरी, संतोष जायसवाल, वीरेन्द्र द्विवेदी, अनुराग तिवारी, गौरव केशरवानी, चन्द्रशेखर सेन, देवेन्द्र त्रिपाठी, संतोष तिवारी, सलीम अहमद, प्रदीप गुप्ता, रोहित शर्मा, अमरजीत सिंह, इरफान खान समेत 151 पत्रकार शामिल हैं। वहीं इस मौके पर अतिथियों को उपजा द्वारा प्रकाशित डायरेक्टरी भी वितरित की गयी। समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मनीष द्विवेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी ने किया।